समाज सेवक संदीप यादव टीम का विशेष योगदान रहा

 

 

वाराणसी। सोमवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर समाजसेवी अभय प्रकाश सोनी के नेतृत्व में समाजसेवी संदीप यादव की टीम बनारस स्टेशन के सामने हनुमान जी मंदिर परिसर में खिचड़ी वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी संदीप यादव ने कहा कि “मानव सेवा परमों धर्म” से प्रेरणा लेकर हमारी टीम निरंतर असहायों, गरीबों तथा लावारिस लोगों की सेवा कार्यों में लगा हुआ है। हमारी टीम को हमेशा समाजसेवी अभय प्रकाश सोनी, विजय यादव भईया जैसे कई लोगों का सहयोग ही हमेशा सेवाकार्य करने का प्रेरणा स्त्रोत है।

संदीप यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से रोजाना कबीर चौरा अस्पताल में मरीजों के बीच खिचड़ी, पानी की बोतल वितरण किया जाता है।

पिछले सप्ताह से रोजाना रात्रि में घुम-घुम जरुरतमंद के बीच कम्बल वितरण जा रहा है।

आज मकर संक्रांति पर्व पर सैकड़ो लोगों में खिचड़ी वितरण किया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभय प्रकाश सोनी, संदीप यादव, बाबू यादव, नितेश सिंह, विवेक मिश्रा, अवनीश राय, सत्येन्द्र केशरी, नितेश कुमार खरवार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *