रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 68वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में कलेक्ट्रेट के सामने अम्बेडकर पार्क में रविवार को मनाया गया।

जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व मुख्य मण्डल प्रभारी डा. बलिराम मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण सिंह व संचालन विनोद चौहान ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व मुख्य मण्डल प्रभारी डा. बलिराम ने कहाकि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया था। अल्पसंख्यक, मुस्लिम, गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। इन योजनाओं को सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है।

मुख्य मण्डल प्रभारी हरिश्चन्द्र गौतम ने कहाकि बसपा ही गरीबों, दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और सर्व समाज की हितैषी है।

इस अवसर पर अरुण पाठक , मंडल प्रभारी चेतई राम, जिला प्रभारी शंकर यादव,  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील सिंह , विजय कुमार, ध्यान चन्द गौतम,  राम पूजन, डा0 बाबूराम, ओमप्रकाश प्रजापति,राजेश कुमार,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *