पाताल पुरी के महंत ने किया लोकार्पण

 

वाराणसी।अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर निर्माण व श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर काशी के प्रमुख प्रकाशन संस्थान विश्वनाथ प्रकाशन ने इस वर्ष अपना वार्षिक कैलेंडर श्रीराम को समर्पित किया है।

कैलेंडर पर प्रस्तावित भव्य श्रीराम मंदिर का चित्र प्रदर्शित किया गया है।

विश्वनाथ प्रकाशन द्वारा जारी कैलेंडर का लोकार्पण पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी बालकदास ने सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर किया।बालकदास ने कहा कि पाँच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण से पूरा देश ही नहीं पुराधिपती विश्वनाथ की नगरी काशी भी हर्षित व उल्लसित है। चारों ओर रामोत्सव का वातावरण उपस्थित हो गया है।

कैलेंडर में श्रीराम मंदिर को प्रमुखता देना प्रासंगिक है।

इस दौरान प्रकाशन के निदेशक रविशंकर सिंह व राणाप्रताप सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *