
विभिन्न विद्यालयों से 150 प्रतिभागियों ने किया साथ प्रतिभाग
वाराणसी। सनबीम स्कूल वरुणा में दो दिवसीय ‘‘21वें डिस्ट्रिक्ट टेनी-क्वायट चैम्पियनशिप’’ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में सनबीम स्कूल वरुणा, सनबीम भगवानपुर, सनबीम सारनाथ, सनबीम मुगलसराय, सनबीम सनसिटी, ग्रीन वैली, डब्ल्यू.एच. स्मिथ, आर्मी पब्लिक स्कूल एवं एस.एन.एस. स्कूल, मिर्जामुराद रहे। प्रतिस्पर्धा में आठ विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह (रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर), उपाध्यक्ष के.बी. रावत, डॉ. अनुपमा मिश्रा (प्रधानाचार्या, सनबीम स्कूल वरुणा), टेनी-क्वायट के अनुभवी खिलाड़ी मीनाक्षी सिंह, मनीषा गुप्ता, गरिमा श्रीवास्तव, निर्जला केसरी, समीर पटेल, जीव राय को टेनी-क्वायट एसोसिएशन की सचिव मनीषा रानी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह ने कहा कि हमें बच्चों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अन्त में समस्त विद्यालयों को टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद-ज्ञापन किया।
*सनबीम वरूणा बना तीन वर्गों में विजेता*
वाराणसी। अंडर 14 बालिका वर्ग के किताबी मुकाबले में सनबीम वरूणा ने सनबीम भगवानपुर को दो एक से हराकर चैंपियन बना।
अंडर 14 बालक व के किताबी मुकाबले में सनबीम भगवानपुर ने सनबीम वरूणा को दो एक से हराकर चैंपियन बना।
अंडर 18 बालक वर्ग के किताबी मुकाबले में सनबीम वरूणा ने सनबीम मुगलसराय को दो एक से हराकर चैंपियन बनी।
अंडर 18 बालिका वर्ग में सनबीम वरूणा ने सनबीम भगवानपुर को दो एक से हराकर चैंपियन बनी।
21 जूनियर स्टेट टेनी-क्वायट चैम्पियनशिप का शुभारम्भ अगले दिन 20 जनवरी को होगा।
