
वाराणसी।आज राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन ने भीषण ठंड देखते हुए छित्तूपुर कार्यालय पर लगभग 180 कंबल तथा संपूर्ण बनारस में 625 कंबल संस्था द्वारा वितरित किया गया । छित्तूपुर में कंबल पाने वाले गांव में सीर गोवर्धनपुर , हीरामणपुर दनियालपुर तथा डाफी की महिलाएं थी।जिनको कंबल वितरित किया गया ।
यह वे महिलाएं जो दूसरे के घरों में झाड़ू पोछा तथा बर्तन धोने का काम करती हैं।तथा दैनिक मजदूरी करती हैं ।
ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन इन महिलाओं के मान सम्मान आदर्श सत्कार पहचान हक व अधिकार के लिए काम करती है ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन उत्तर प्रदेश के समन्वयक सिस्टर फ्रांसिस्का कुजूर ,महिला घरेलू काम में संगठन संघ की लीडर विमल हंस ,सविता एवं राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन की प्रेरक आशा पांडे, पूनम देवी, प्रेरणा कुमारी तथा विक्रम कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
