
कौशाम्बी। कोखराज क्षेत्र के बाबा टी वी एस एजेंसी के निकट तेजगति दो बाइक सवार आमने सामने आपस में टकरा गए हैं टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति राहगीर सहित तीन लोग लहूलुहान हो गए हैं ।बताया जाता है कि राहगीर की हालत गंभीर है
जानकारी के मुताबिक सन्दीप पुत्र राकेश बाइक से कहीं जा रहे थे ।जैसे ही चौराहा के पास पहुंचे दूसरी बाइक सवार से वह टकरा गए हैं हादसा इतनी जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े हैं ।
इस हादसे में विनोद पुत्र सवारे निवासी परसरा व सन्दीप, एक राहगीर लहूलुहान हो गए हैं । हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए ।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी सन्तोष चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुँच गए और तत्काल 108 नम्बर एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया । गम्भीर हालत में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पूर्व विधायक लाल बहादुर घटना स्थल पर हादसा देखकर रुक गए।
