
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की स्वयंसेवक कंचन गुप्ता को आपदा मित्र के रूप सराहनीय योगदान के लिए प्रमुख सचिव उ.प्र. ने सम्मानित किया। लोक भवन लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वाराणसी से कंचन गुप्ता,बलिया से संजय सिंह और गोरखपुर से अवधेश यादव को आपदा मित्र के रूप में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार, परियोजना राहत (एमरजेंसी ) लखनऊ अदिति उमराव भी उपस्थित थे। कंचन गुप्ता को सम्मानित होने पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,डा.पीयूष पांडेय,अयन बोस,वसीम खां, अरूण जायसवाल, शहजादे अंसारी, गोपाल मुखर्जी आदि ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
