
वाराणसी । रविवार को अयोध्या में श्री राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 46 पहाड़ियां की भाजपा पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना सिंह जी पत्नी स्वर्गीय सत्य प्रकाश कौशिक (सत्यम सिंह) के आवास से भव्य, दिव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन श्रीमती वंदना सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। यह शोभायात्रा कुंती विहार, तपोवन आश्रम से होते हुए अशोकनगर, महादेव नगर, अनुपम नगर, गणपत नगर, अशोक विहार फेस 2, अशोक विहार फेस 1 से होते हुए अखाड़ा पर संपन्न हुआ।
शोभा यात्रा में रथ पर विराजमान श्री राम जी, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी का महादेव नगर कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, अनुपम नगर, अशोक विहार फेस 1, अशोक विहार फेस 2 में भव्य स्वागत किया गया। इसके लिए श्रीमती वंदना सिंह जी के तरफ से समस्त सम्मानित कॉलोनी वासियों को हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शिवम सिंह, श्री विनोद कुमार दीक्षित, श्री विजेंद्र मौर्य, श्री रवि शंकर अंगारा, श्री चैतन्य राजभर, श्री संजय सिंह, डॉक्टर संजय दुबे, श्री संजय सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री महेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, श्री राजू सोनकर, श्री गोलू सिंह, श्री रमेश सोनकर, श्री मनोज यादव, श्री प्रीतम सिंह, श्री राकेश फौजी, श्री राकेश राय, श्री प्रीतम सिंह, श्री प्यारेलाल प्रजापति, श्री संजय चौरसिया, श्री सागर, श्री सुनील गुप्ता, एवं महिलाओं में नेत्री श्रीमती राजमणि देवी का विशेष आभार एवं शोभायात्रा में जुड़े हुए सभी राम भक्तों का विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद दीक्षित किया गया।
