वाराणसी।रोटरी क्लब वाराणसी गंगा एवं पी एन यू क्लब वाराणसी के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट का आयोजन आज क्लब के ग्राउंड पर संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रो. संजय अग्रवाल जी, (पूर्व गवर्नर) उन्होंने कहा कि यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट से आपस में हम सभी के बीच भाईचारा उत्पन्न होता है और खेल से हमें नई स्फूर्ति एवं उर्जा प्राप्त होती है। प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा सभी दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया और टॉस पी एन यू क्लब द्वारा जीता गया, और उन्होंने बैटिंग का निश्चय किया।

पी एन यू क्लब द्वारा 205 रन बनाए गए, जिसमें मनोज सिंह द्वारा सेंचुरी लगाई गई इसके जवाब में रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा 115 रन बनाया गया और विजेता पी एन यू क्लब को घोषित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधुष सक्सेना जी एसीपी कैंट रहे, उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया, और कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें संबल प्राप्त होता है, और आज रोटरी क्लब और पी एन यू क्लब द्वारा यह आयोजन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, मैं इसकी भरपूर प्रशंसा करता हूं, यह आपस में सद्भभाव उत्पन्न करता है, और हम सभी को पारिवारिक वातावरण बनाने में मदद करता है। उन्होंने उक्त अवसर पर पुरस्कृत किया।

विनर ट्रॉफी – पी एन यू क्लब वाराणसी रनर ट्रॉफीरोटरी क्लब वाराणसी गंगा।मैन ऑफ द मैच – मनोज सिंह।बेस्ट बॉलर – मानव आनंद।बेस्ट फील्डर – सुधीर जायसवाल बेस्ट ऑल राउंडर – पुनीत अग्रवाल। बेस्ट बैट्समैन -संजय गुप्ता कप्तान -दिनेशगुप्ता

जसवीर सिंह सोनू,अंपायर – विभू रत्ना स्कोरर – मुदित सिंह

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया, धन्यवाद प्रकाश सचिव मनीष चौधरी द्वारा किया गया।

स्वागताध्यक्ष विभु रत्ना जी, गजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता, कैप्टन, विशाल जायसवाल अध्यक्ष पी एन यू क्लब, धर्मेंद्र मिश्रा जी मुकेश पाठक, तनय आनंद, राजीव खन्ना ने सभी कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *