
वाराणसी।जगतपुर पी०पी० कॉलेज, जगतपुर वाराणसी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत स्वयंसेवकों ने मनियारी पुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें गांव की सफाई तथा इकठ्ठा कुडों को हटाकर वहां की सफाई की द्वितीय इकाई की कार्यक्रम आधिकारी डा. अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह सधन कार्य सम्पान किया तथा लोगो को प्रेरित किया कि गांव को (प्लास्टिक मुक्त रखें तथा ज्यादा से ज्यादा, स्वच्छता पर ध्यान दें। कार्यकम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका आभा सिंह, डा. विभा, डा. सुभाषराजभर, डा. ज्योति नै कार्यक्रम को सफल बनाने मैं अपना योगदान दिया।
