
वाराणसी , “विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ” एवम गौरक्षा दल के संयुक्त तत्वावधान में आज “महामना सभागार” में अयोध्या में हो रहे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री राम काव्य संध्या एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित एवम शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया ।
इसी क्रम में शिक्षा एवम समाज सेवा के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित उद्यमी एवम प्रख्यात समाज सेवी रोटेरियन सुशील कुमार सोनी को “विद्या वाचस्पति” (पी० एच० डी०) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि समाज सेवी सुशील सोनी अपने कृषक पितामह स्व० श्री मुनि सेठ तथा पी० पी०सी०एल० में तकनीकी सहायक पद से सेवा निवृत्त पिता जंगबहादुर सेठ के वर्तमान प्रजन्म हैं।
परिवार चाहता था कि वे पढ़ाई कर नौकरी करें किन्तु जिस प्रकार मछली नदी की धारा के विपरीत तीव्र प्रवाह को चीरते हुए आगे निकल जाती है उसी प्रकार श्री सुशील सोनी जी ने पारिवारिक पृष्ठभूमि से पृथक अपनी राह चुनी। सुशील जी का आरंभिक जीवन सामान्य रहा किन्तु कोमल मन अत्यंत करुणावान था बचपन में अपने जेब खर्च के पैसे भी जरूरतमंदों पर न्योछावर कर देने वाले सुशील का मन सदैव समाज सेवा की तरफ ही लगा रहता । सुशील सोनी भारतीय जीवन बीमा निगम में लंबे समय तक एम० डी० आर० डी० के सदस्य रहे हैं ,और साथ ही एक सफल उद्यमी हैं ।
वे विश्व की अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था रोटरी इंटरनेशनल जिसने दुनियां से पोलियो को समाप्त करने का बीड़ा उठाकर सफलता हासिल की उसके क्लब (55032) के दो बार प्रेजिडेंट भी रहे।
वर्तमान में”एकेडेमिक सॉल्यूशन पॉइंट” देश में उच्च शिक्षा की दर को बढ़ाने की मुहिम पर काम कर रही है । जिसमें दुर्बल आय वर्ग के शिक्षार्थियों को तकनीकी शिक्षा हेतु सौ प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ।
