वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा है कि पूरा देश पलके बिछाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। हर कोई इन ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनना चाहता है। आज सोमवार के पावन पर्व एवं घड़ी को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं अपील के अनुसार वे अपने-अपने घरों के आसपास के देवालयों में साफ-सफाई के साथ देवालयों की भव्य सजावट करे, दर्शन-पूजन-हवन आदि के साथ सुंदरकांड व रामधुन का अखंड पाठ सहित भजन- कीर्तन करे। देवालयों सहित अपने-अपने घरों में कम से कम पांच ‘रामज्योति’ दीपक अवश्य जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *