वाराणसी। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर काशी अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट महिला समिति की ओर से रविवार को भव्य श्री राम भजनोत्सव का भव्य आयोजन माँ गंगा के मध्य बजड़े पर किया गया। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल नें सर्वप्रथम अस्सी घाट पर माँ गंगा का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर भजनोत्सव का शुभारम्भ किया। सुनीता अग्रवाल किरण अग्रवाल और मालती अग्रवाल नें श्री रामलला के अयोध्या में हो रहें प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एक से बढ़ कर एक श्री राम भक्ति से ओतप्रोत भजन एवं कविता सुनायें। काशी से अयोध्या तक हर हृदय हर कंठ में श्री राम हैंल

स्वर्ग की नगरी काशी बनी अयोध्या धाम स्वागत है श्री राम स्वागत है श्रीराम

आज आस्था नें पाया है परिणाम

स्वागत है श्री राम स्वागत है श्रीराम

काशी से अयोध्या तक कण कण में मेरे राम

पुकारता है अब पूरा हिंदुस्तान मेरे राम

भजन गायक जुगुल किशोर नें नर के रूप में नारायण हो मोहे तार दियो मेरे राम लखन के रूप में भ्राता और भक्त हैं हनुमान सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में श्री राम के विग्रह स्थापित होने की खुशी मेंपूरा घाट जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। बजड़े पर अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक जय श्री राम का नारा गूँजता रहा। लोगों नें अनेक लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम के अंत में श्री राम दरबार की आरती किया गया। कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल संचालन बजरंग अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापन आमोद अग्रवाल तथा संयोजन शालिनी अग्रवाल नें किया। उक्त अवसर पर नीरज अग्रवाल श्वेता अग्रवाल अरुण अग्रवाल ‘रुद्रा’ गौरव अग्रवाल डॉ अजय अग्रवाल डॉ मधु अग्रवाल डॉ रूबी शाह अनिल अग्रवाल सलिल अग्रवाल योगेश पासा वाले विनय अग्रवाल कुश चौधरी दीपक अग्रवाल शिवाला सहित सैकड़ो पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *