
वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक चौक क्षेत्र मे संपन्न हुई। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के लोकार्पण व श्री रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के इस पुनीत अवसर पर सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान व दुकानें खुले रखेंगे व उत्सव के रुप में मनायेंगे साथ ही श्री राम के आगमन पर अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान की सुबह साफ़-सफ़ाई व सजावट कर ख़ुशी जाहिर करते हुए सायंकाल 5 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएँगे।साथ ही व्यापारियों ने काशीवासियों से भी अपने-अपने घरों व आस-पास के मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाने की अपील की है। बैठक में मुख्य रुप से अरुण केशरी, राजकुमार शर्मा, रविशंकर सिंह, श्रीप्रकाश पाण्डेय, पवन मोदी, अनिल यादव, रवि सर्राफ़, अनिल केशरी, अशोकजी अग्रवाल, मदनमोहन अग्रवाल, अखिलेश सिंह, राजेश सोनी, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, केशरीनन्दन उपाध्याय, गौरीशंकर नेवर, राकेश ढोढ़ी, विजय यादव, मुरलीधर सेठ, मनीष जैन, सरोज सेठ, विनोद मिश्रा, सोनालाल सेठ, अशोक चौरसिया, जगदीश पटेल, संजय राय, शालिनी गोस्वामी, कुमारलाल सचदेवा, राजेन्द्र चक्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक सिंह, बृजरमन कुशवाहा, लल्ली चौधरी, मुन्ना मौर्या, किशन जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, संजय केशरी, प्रभात जैन, राजेन्द्र बरनवाल, शकील अहमद, निशिथ पाठक, व्यापारी शामिल थे।
