वाराणसी। लोहता रामलीला मैदान से रविवार को विशाल श्रीराम शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डा. दयाशंकर मिश्रा “दयालु” रहे। वे मोटरसाइकिल पर बैठकर सभी राम भक्तों के साथ श्री राम शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा निकालने के बाद श्री रामचंद्र जी की यात्रा निकालने के बाद जगह-जगह पर ग्रामवासियों के द्वारा माला फूल से स्वागत और आरती उतारकर सभी लोगों ने श्री रामचंद्र जी का बड़े ही ऊर्जावान से जय-जयकार का उद्घोष किया और प्रभु श्री राम दरबार की झांकी का अभिनंदन किया। शोभा यात्रा देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। श्री राम शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में बूढ़े, बच्चे, नौजवान उपस्थित रहे। सभी राम भक्तों के द्वारा एक ही आवाज निकल रहा था कि एक हीं नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम। कल 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला जी अपने दिव्य महल में विराजमान होने जा रहे है। 500 वर्षों की कठिन लड़ाई के बाद राम लला विराजमान हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व मे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना, राम मन्दिर बना।

शोभा यात्रा रैली में मुख्य रूप से नितिन, बृजेश, सुनील कुमार मिश्रा, पंकज, सुभाष, हेमंत सिंह, आनन्द कुमार मिश्रा, ज्ञानचंद पटेल, रोहित चौबे, गौरव राठी, मुकेश दुबे, शुभम कुमार, विजेंद्र चौबे, दुर्गेश, विनोद रस्तोगी, आशुतोष मिश्रा आदि हजारों राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *