
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि मिलने पर शुभचिंतको ने दी बधाई
वाराणसी। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर बिहार के कुलपति डा संभाजी राजाराम बाविस्कर ने नज़र न्यूज नेटवर्क महाप्रबंधक व इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट आईएजे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास को विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया।
आयोजन रविवार को श्रीराममय काव्यपाठ व विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में राम कटोरा स्थित काशी सेवा समिति के पण्डित मदनमोहन मालवीय सभागार आयोजन था।
समारोह की अध्यक्षता डा राम अवतार पाण्डेय व संचालन कवि इंद्रजीत निर्भिक ने किया।
समारोह में कवियों श्रीराम के चरित्र व बाल्यकाल की कविता के माध्यम से किया।
डा कैलाश सिंह विकास को विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि मिलने पर डा प्रवीण तिवारी, डा राम अवतार पाण्डेय, बृजबाला दौलतानी, प्रदीप श्रीवास्तव, गोपाल जी राय, चंद्र मोहन तिवारी, उपेंद्र पाण्डेय, कृपाशंकर चौधरी, फैसला भाई, अरविंद विश्वकर्मा, विनोद यादव,डा एस एस यादव, आशीर्वाद सिंह,डा सुबाष चंद्र, मोहम्मद दाऊद कवि इन्द्रजीत निर्भिक ने बधाई दी ।
