
वाराणसी। श्रीराम मंदिर व प्रभु रामलला के मनोहारी विग्रह की आज उनकी जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह पर अर्दली बाज़ार में प्राचीन सार्वजनिक कुएं से प्रभु श्रीराम के नगर आगमन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा से पूर्व कुएं के पास पीपल वृक्ष व प्रभु श्रीराम को भोग अर्पित कर पूजन किया गया। उनसे आदेश लेकर यात्रा शुरु की गई। अर्दली बाजार से प्रारंभ यात्रा भोजूबीर,भुवनेश्वर नगर कालोनी,अर्दली बाजार,टकटकपुर होकर बड़े महावीरजी मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यात्रा का संयोजन राजकुमार आहूजा और शहस्त्रांशु सिंह कर रहे थे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्तजन व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र,छात्राएं और अध्यापिकाएं श्रीराम दरबार की झांकी के साथ शामिल लोग श्रीराम के जयघोष और आतिशबाजी करते चल रहे थे। यात्रा प्रारंभ में राज्यमंत्री रविंद जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने श्रीराम दरबार की झांकी का पूजन कर बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट किया। युवा ध्वज लहराकर कर नाच रहे थे। यात्रा के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। यात्रा का समापन महावीर मंदिर पर श्रीराम दरबार, हनुमान जी की आरती व प्रसाद वितरण से हुआ। आनंद यात्रा में राजकुमार आहूजा राजू, शहस्त्रांशु सिंह, विपुल कुमार पाठक,मनीष गुप्ता,मधुकर चित्रांश,मनोज दूबे,इंदु भूषण गुप्ता,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,बृजेश सेठ,रामजी चौधरी,रवि श्रीवास्तव,मनीष कुमार,नवीन चौबे,कांति चौधरी,बबलू गिरी,कमल टेकचंदानी,रमेश यादव,चंदन कुमार,विपिन सिंह,गुलशन बरनवाल,संजय विश्वकर्मा,शैलेन्द्र सोनकर,दिनेश यादव पूर्व पार्षद,अमरेश सिंह,संतु बदलानी,राजू कुमार,सुमित यादव,विनोद विश्वकर्मा आदि थे।
