रिपोर्ट अशरफ आदिल, प्रयागराज

 

प्रयागराज। सोमवार को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फूलपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ अखंड रामायण और हवन पूजन का कार्यक्रम चला।

पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा रहे अधिकांस गांवो में झांकी के साथ डीजे बैंड बाजे के धुन पर लोग भक्ति के रस में डूबे रहे फूलपुर थाने में स्थित मंदिर परिसर में थाना प्रभारी फूलपुर दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन के साथ आयोजित हुआ साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

इसी प्रकार दरियापुर राम जानकी मंदिर पर भाजपा जिला मंत्री दिलीप यादव के नेतृत्व में भजन कीर्तन के साथ भंडारा आयोजित हुआ साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालय पर भारी सजावट के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संतोष सिंह ग्राम प्रधान फूल कली रावत प्रधानपति वरिष्ठ पत्रकार मौजी लाल रावत सफाई कर्मचारी राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार मैलहन सहित आस पास के गांव के मंदिरों में हवन पूजन के साथ भक्ति भजन का कार्यक्रम आयोजित हुए वहीं ग्राम पंचायत गगौर इच्छापूर्ति धाम गिरधरगंज फूलपुर में राम भक्त हनुमान अपने धाम में पूर्ण हर्षोल्लास एवं शंख घट घड़ियाल एवं वैदिक मंत्र उच्चारण और प्रभु श्री राम के जय घोष के साथ विराजमान हुए श्री श्री 108 श्री जगदाधार के मुख्य आचर मैं वैदिक बटुब के साथ मुख्य यजमान रमाशंकर तिवारी एवं अनिल तिवारी के देवाधिदेव महादेव माता पार्वती राम जानकी लक्ष्मण पवन पुत्र हनुमान राधा कृष्ण मां दुर्गा पंचमुखी हनुमान जी श्री गणेश जी काल भैरव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा किया गया।आज दोपहर संपन्न हुई इस से पूर्व प्रातः पीठ पूजा स्नान आरती श्रृंगार भोग आदि इस कार्यक्रम में श्रीमती गुंजा गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता ब्रह्मदेव तिवारी दुर्गा प्रसाद त्रिभुवन रामजी चौरसिया मुन्नीलाल श्रीचंद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *