
वाराणसी।श्री अग्रसेन युवा मंच द्वारा आयोजित श्रीराम आगमन यात्रा का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।प्रभु श्रीरामलला को पालकी पर सवार कर लेकर भक्तगण निकले। हाथों में लिए हनुमत ध्वजा भजनों की धुन पर थिरकते रहे।
शोभायात्रा अस्सी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव का दर्शन पश्चात शोभायात्रा को प्रारम्भ किया गया । काशी के राममय होने में एक कदम श्री अग्रसेन युवा मंच एवं शिव बारात समिति का भी रहा।
शोभायात्रा में जगदम्बा तुलस्यान,सौरभ अग्रवाल ,अतुल अग्रवाल , श्याम के दास,हर्षद अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल एवं अन्य कई की की अहम भूमिका रही शोभायात्रा में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रबन्धक ऋतु गर्ग श्री काशी अग्रवाल समाज के भण्डार मंत्री मनीष गुप्ता, श्री श्याम दरबारी मण्डल के मंत्री अभिषेक अग्रवाल एवं अन्य कई गणमान्य की उपस्थिति रही ।
अक्षत श्रीवास्तव, शिवांशु की अद्भुत भूमिका रही जिसके लिये उन्हें अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया ।
