
वाराणसी।अंतर्राष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश केन्द्रीय कार्यालय मेंआज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा स्थापना के अवसर पर 2100 सौ दीपक प्रज्वलित कर श्री राम जी के चरणों में अर्पित किया गया। दीप महाउत्सव पवित्र पर्व भक्तगणों के द्वारा मनाया गया। जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए भगवान श्री राम के चरणों में फूलों वर्ष की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता उत्तर प्रदेश रियल मीडिया फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की।
अन्य गणमान्य क्षेत्रीय सहयोगी गण मे विजय बहादुर सोनकर, सिमरन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, ओशी श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, ख़ुशी सोनकर,अर्पित श्रीवास्तव,आदर्श श्रीवास्तव, विजय सोनकर,विमल सोनकर, अभिषेक श्रीवास्तव, लक्ष्मीना देवी, दुर्गावती देवी, राजेश सोनकर ,प्रीति सोनकर, लक्ष्मी सोनकर कैलाश सोनकर,रोली कृष्णा विपिन सोनकर ,आदित्य सोनकर शामिल रहे।
