रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़ । गोपालगंज बाजार में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा बाजार राम मय हो गया। जय श्री राम के जयकारे लगाए गए।

क्षेत्रिय लोगों का कहना था कि आज लगभग पांच सौ वर्षो बाद ऐतिहासिक क्षण आया है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जैसे ही अयोध्या में शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मानो पूरे देश में खुशी आ गई। जिस तरह कभी प्रभु श्रीराम जब अयोध्या में राजगद्दी पर बैठे थे। तो पूरे अयोध्या का शोक संताप दूर हो गया था। उसी तरह प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरे देश का दुख दूर हो गया।

जगह जगह लोगों द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान झांकी निकाली गई।

शाम होते ही भारत के हर घर व मंदिरों में लोगों द्वारा दीपक जलाया गया। तथा घर घर दीपावली मनाई गई। देर रात तक जगह जगह भंडारा चलता रहा। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, संतोष यादव ब्लॉक प्रमुख कोइलसा,देवेंद्र सिंह ,गजाधर नाथ मोदनवाल ,हरेंद्र सिंह ,नीरज सिंह ,मोनू चौबे, रंजय तिवारी, दीपक सिंह , सनी सिंह ,मनीष सिंह , सरवन चौरसिया, शिवेंद्र सिंह ,लकी सोनी, क्षेत्रवासी और ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *