सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का किया पाठ

 

वाराणसी । बड़ागाव स्थित ग्राम गजेपुर पतेर वाराणसी मे श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समिति खण्ड बड़ागाव काशी जिला द्वारा बड़े उत्साहपूर्वक अयोध्या धाम मे एतिहासिक क्षण श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे जागरण हेतु भब्य दिब्य राम शोभा यात्रा निकाला गया‌ जिसमें त्रिलोक सह विभाग संघ चालक काशी ने माता जानकी रामजी के झांकी का आरती उतारकर राम ध्वज द्रारा शुभारंभ किया। रैली यात्रा बड़ागाँव खण्ड के गजापुर पतेर से होकर चीलबिला कुडी होते हुए बड़ागाँव ब्लॉक से गांग कला पुष्प वर्षा जनता दर्शन पूजन के साथ होकर साधो गंज बाजार में आरती की गयी । उसके बाद भिटी चौराहे पर स्कूल की बच्चों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। विराव कोट राम जानकी मन्दिर पर पूजन आरती की। हसनपुर साईपुर चौराहा होते हुए सियरहा ग्राम सभा में पूजन आरती कर कुरु होते हुए कार्यक्रम स्थल पर गुलाब सिंह के अध्यक्षता महासभा मे मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी विभाग माननीय संघ चालक डा.जे. पी.लाल ने राम के मर्यादित चरित्र पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह एतिहासिक भारत के संस्कृति संस्कार सांस्कृतिक जीवन स्वाभिमान के उदय का क्षण है सम्पूर्ण विश्व के सनातनी राम राज्य की आशा मे आनन्दित है। भगवान राम का चरित व राष्ट्र का चरित्र एक दूसरे के पूरक है। राम मन्दिर से राष्ट्र निर्माण सबको राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खण्ड संघ चालक प्रेम गुप्ता खण्ड अभियान संरक्षक सत्येंद्र सिंह प्रमुख, कार्यक्रम संयोजक आनंद प्रकाश सह अभियान प्रमुख संजीव, सह जिला कार्यवाह ब्रजभूषण ,खण्ड कार्यवाह रवि, कार्यक्रम आयोजक डॉ मनीष, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मनोज सिंह, रत्नेश सिंह, रंजन गुप्ता,सचीन्द्र, विक्रांत मिश्रा, मंगल सिंह, जितेंद्र अनुज सिंह घमहापुर समेत गांव समाज से धार्मिक सामाजिक हजारो राम भक्त अपनी बाइक लेकर गृह सम्पर्क अभियान समिति के आवाहन पर उत्साह पूर्वक कुल 25 किलोमीटर की महा राम रैली यात्रा मे बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। सामाजिक सद्भाव समरसता सहभोज खिजड़ी महाप्रसाद डा मनीष सिंह ने ग्रहण किया। सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। संचालन आनन्द प्रकाश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *