
ईजी हेल्प ने मनाया कामना जी का जन्मदिन, रामचरितमानस किया भेट

वाराणसी।अपने आराध्य प्रभु श्री राम के अयोध्या में निर्मित दिव्य एवम् भव्य मंदिर के उद्घाटन और वहां स्थापित उनके मनोहारी श्यामल बालस्वरुप-प्रतिमा की प्राण–प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर ईज़ी हेल्प संस्था के द्वारा सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में भजन–कीर्तन के आयोजन एवम् प्रसाद–वितरण के साथ–साथ वहां रह रहे वृद्धजनों को माता अन्नपूर्णा की कृपा से भोजन– प्रसाद भी ग्रहण करवाया गया।
लगभग 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद अपने आराध्य प्रभु श्री राम की उनके जन्म स्थान अयोध्या में पुनः घर वापसी एवं सनातन धर्म के पुनर्जागरण के अवसर पर विश्व में रह रहे समस्त सनातनधर्मियों के साथ–साथ ईजी हेल्प ने भी प्रभु श्री राम के चरणकमलों में अपनी श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये।
कार्यक्रम में श्रीमती कामना जी जन्मदिवस मनाया गया और उन्होंने वृद्धजन को श्री रामचरितमानस का ग्रंथ भी भेट किया। भोजन प्रसाद की सभी ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर ईजी हेल्प संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक सिंह, ट्रस्ट्री सुश्री कोमल सिंह, उपाध्यक्ष डा. सुजीत कुमार चौबे, श्रीमती सुषमा मौर्या, श्रीमती दिव्या सिंह,श्रीमती कामना जी, श्री विजय जी, वृद्धाश्रम के अधिक्षक श्री ओमप्रकाश जी एवं अन्य सहयोगी लोग उपस्थित रहे।
