वाराणसी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मंगलवार को सेंट्रल जेल रोड़ स्थित फुलवरिया फोरलेन तिराहे पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों समेत विभिन्न संस्थाओं और स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने स्वयंसेवकों, छात्रों और विभिन्न संस्थाओं के लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। मानव श्रृंखला के तहत स्वयंसेवकों, स्कूल के छात्रों ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए रहे। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, एडीसी इरफानुल होदा, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल,अजय श्रीवास्तव,अयन बोस,कंचन गुप्ता, वसीम खां, मनीष गुप्ता, अजय यादव, विनोद कुमार,अरूण जायसवाल,अमीरूल्ला, राजेश श्रीवास्तव,आरिफ,राजेश कुमार सिंह, सुरैया बानो, भूपेंद्र पटेल समेत अन्य स्वयंसेवक और स्कूल के छात्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *