वाराणसी। पश्चिम बंगाल के निवासी भारत भ्रमण पर सायकिल ने दूसरी बार निकले तारक चन्द्र पाल का भव्य स्वागत व सम्मान शिशिर त्रिवेदी, (राष्ट्रपति पदक पुरूस्कार प्राप्त पूर्व क्षेत्राधिकारी), पंकज श्रीवास्तव (प्रान्त अध्यक्ष) ने किया।

ज्ञातव्य हो कि तारक चंद्र पाल विगत 45 दिनों से साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं ,मुख्य उद्वेश्य पर्यवारण सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने माता पिता और परिजनों, के नाम से पौधा अवश्य लगाएं। साथ आह्वान करते है कि दुश्मनों के नाम भी वृक्षारोपण की अपील की।

ज्ञात हो कि 7 वर्ष पूर्व तारक पाल भारत भ्रमण पर निकले थे। तब शिशिर जी की मुलाकात हुई थी। आज 7 वर्षों पश्चात पुनः यात्रा शुरू कर पश्चिम बंगाल से नॉर्थ ईस्ट होते हुए वाराणसी पहुंचे है और यहां से मध्यप्रदेश जायेंगे।

इस अवसर पर अर्दली बाजार के गणमान्य नागरिक नीरज सिंह, समाज सेवी,अभिनव त्रिवेदी, जगरनाथ आदि उपस्थित रहें।

 

पंकज श्रीवास्तव

प्रान्त अध्यक्ष

क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *