
वाराणसी। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2024-25 में जनपद में 15 मार्च से गेहूँ की खरीद प्रारम्भ होगी। गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2275.00 प्रति कुन्तल है, जो गतवर्ष से रू0 150.00 अधिक है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जनपद वाराणसी में खाद्य विभाग के 12 पी0सी0 एफ0 के 18 पी0सी0यू0 02 भा०खा0नि0 के 02 कुल 34 गेहूँ क्रय केन्द्र का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। जनपद का गेहूँ क्रय लक्ष्य 18000.00 मी0टन है। गेहूँ की खरीद केवल पंजीकृत किसानो से की जायेगी। गेहॅू विक्रय हेतु किसानों के पंजीकरण विगत 01 जनवरी से प्रारम्भ हो गया है। जिन किसान भाईयो द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है उन किसान भाईयों को केवल अपना पंजिकरण अपडेट करना होगा। जनपद के कय केन्द्र प्रभारियों को प्रतिदिन 10 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। जनपद में अब तक कुल 65 किसानों का पंजीकरण कराया जा चुका है। किसान भाई अपना पंजीकरण विभाग के पोर्टल
www.fcs.up.gov.in पर स्वंय एवं साइबर/क्रय केन्द्र पर जा कर करा सके है।
