वाराणसी।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जी की जयंती पर विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम के अगुआ परम पूज्य ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी’ को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन करते हैं।

नेताजी ने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना कर भारत के स्वतंत्रता- संघर्ष को एक नई दिशा दी थी। उनकी आज़ाद हिंद फौज ने कई मोर्चों पर अंग्रेजों को धूल चटाई थी। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य राष्ट्र की स्वाधीनता थी, जिसके लिये उन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।”

“नेताजी का जीवन, उनका देशप्रेम और शौर्य, सदैव देश के युवाओं की प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। हम सभी देशवासी उनके त्याग के लिए सदैव उनके ऋणी रहेंगे।”

मैं आप सभी का आह्वान करता हूँ कि उनकी भांति ही हम सभी अपने मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रप्रथम की अलख जगाएं।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में डॉ अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, जीतेन्द्र पांडेय, पार्षद लल्लन सोनकर, नंदलाल चौहान, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, रितेश राय, योगेंद्र पांडेय, संतराम मौर्या, छोटू पाल, अनिरुद्ध कन्नौजिया, विशाल आनंद टीटू, अंकित राय, सुनील श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *