वाराणसी। 24-26 जनवरी की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2024 को समारोहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की थीम पर निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियाँ, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन, विकास परक योजनाओं की प्रदर्शनी, उ0प्र0 के इतिहास पर प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि कराया जाना है।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी में उक्त आयोजन से सम्बन्धित सभी विभागों की प्रदर्शनी नमो घाट पर 24-25 जनवरी तक लगाई जायेगी। 26 जनवरी को सभी विभाग अपने-अपने स्तर से अपेक्षित कार्यवाही करेगें। उन्होने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि नमोघाट पर प्रदर्शनी हेतु आवश्यक स्टॉल्स आदि हेतु नोडल अधिकारी, डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी से अविलम्ब सम्पर्क कर समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *