
वाराणसी । कचहरी में मंगलवार को अधिवक्ता उत्थान समिति की ओर से सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया गया। जिसमें रक्तदान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया तथा नेताजी के जीवन पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज थे। संचालन सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह,बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह अधिवक्ता उत्थान समिति के विनोद पांडेय भैयाजी,सजीवन यादव,धीरेंद्र श्रीवास्तव,मनीष सिंह आदि थे।
