
वाराणसी। नव मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर में एक साथ 5000 स्थानों पर 50 लाख युवाओं का नमो ‘नव मतदाता सम्मेलन’ देशभर में आयोजित कर रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअली संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी तथा भाजयुमो ने तय किया है कि नमो नव मतदाता सम्मेलन के तहत देश भर के लगभग एक करोड़ नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वाराणसी महानगर के तीन विधानसभाओं में कुल 12 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
रजत जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रदेश ने 2000 की संख्या में पंजीकरण व 1000 मतदाताओं की उपस्थिति व्यवस्था निर्धारित की है।
