
वाराणसी। लंका स्थित नादान परिंदे साहित्य मंच के कार्यालय पर हैदराबाद से आए मशहूर शायर अतहर हैदराबादबादी का भव्य अभिनंदन नादान परिंदे साहित्य मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुबाष चंद्र ने किया।
नादान परिंदे साहित्य मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुबाष चंद्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष झरना मुखर्जी, वरिष्ठ कवि सिध्दनाथ शर्मा व पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र,शाल,पेन डायरी देकर अभिनंदन किया।
उक्त अवसर पर काशीरत्न डा सुबाष चंद्र,शान ए काशी झरना मुखर्जी, कवि सिध्दनाथ शर्मा ने गीत, ग़ज़ल काव्यपाठ कर मशहूर शायर अतहर हैदराबादबादी का दिल जीत लिया।
मशहूर शायर अतहर हैदराबादबादी ने भी शायरी कर सभी का मनमोह लिया।
