वाराणसी। इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, वाराणसी डेस्क के मैनेजिंग कमेटी की वार्षिक बैठक निवर्तमान चेयरमैन राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कैंटोनमेंट स्थित होटल रैडिसन में हुई। जिसमे वर्ष 2023-2024 के लिए मैनेजिंग कमेटी का चुनाव सर्व सम्मति से हुआ। जिसमे सीए शिशिर उपाध्याय-चेयरमैन,सीएए के. ठुकराल-प्रथम उप चेयरमैन,बी. एन. जॉन- द्वितीय उप चेयरमैन चुने गए।

मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के लिए अलोक बरनवाल, डॉ. अनीता पी. डे, भरत कुमार अग्रवाल, राज के. अग्रवाल, रवि पाटौदिया, अनुराग बरनवाल, वीराज अग्रवाल, बीएन दुबे, प्रशांत नागर, डॉ. पीवी. राजीव, सी.ए. सुरेश आहूजा को मनोनीत किया गया। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने तत्काल प्रभाव से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीए मुकुल शाह, एसोसिएशन के क्षेत्रीय कमेटी नई दिल्ली के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश मुंद्रा और आरके गोयल, एसोसिएशन के राष्ट्रीय कमेटी, मुंबई के सदस्य अहसान आर खान और आईसीएआई वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए सोम दत्त रघु,पूर्व अध्यक्ष सीए रवि सिंह, उपाध्यक्ष सीए सौरभ शर्मा,

सचिव सीए नीरज सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *