
वाराणसी। चेतगंज स्थित नागरिक सुरक्षा के प्रधान कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
समारोह के मुख्य अतिथि चिप वार्डन केशव जालान एवं डिप्टी चिप वार्डन अविनाश अग्रवाल रहे। 
नागरिक सुरक्षा के पोस्ट के डिवीजनल वार्डेन, आई सी ओ एवं तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे।
