वाराणसी।पडा़व स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महा विद्यालय तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. अरूण कुमार दुबे तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया । विद्यालय की छात्राओं ने वन्दे मातरम गीत तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने कुलगीत, राष्ट्रगान किया।

विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत, नृत्य तथा भाषण की प्रस्तुति की गई।

महाविद्यालय की निदेशिका प्रो. कल्पलता पांडेय, पूर्व कुलपति, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया,उ.प्र ने विद्यालय तथा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों तथा पत्रकारों को 75वें गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान कीं।

बाल विद्यालय, डोमरी के निदेशक मुकुल पांडेय ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इस भीषण ठंड में भी बच्चों के उपस्थित होने पर उनकी सराहना किए।

कार्यक्रम के अन्त में महा विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. अरूण कुमार दुबे व विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में डाॅ. रजनी श्रीवास्तव, डाॅ. रचिता सिंह, डाॅ. सुनिति गुप्ता, डाॅ. अंकिता, प्रतिभा गुप्ता, किरन शर्मा, सोनिया त्रिपाठी, हरेंद्र पांडेय, दीपक मिश्र, अनिता पाण्डेय, श्वेता पाण्डेय, रितु दुबे, दिव्या सिंह, नीलम गुप्ता, विनिता जेटली, मोहन यादव, चंद्रदीप सिंह, पीयूष दुबे, कमलेश सिंह, राजू कुमार,सुरेंद्र तिवारी,सन्तोष कुमार आदि शिक्षक- शिक्षिकाए, बच्चें तथा अभिभावक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *