
वाराणसी।परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के 27 जनवरी शनिवार को काशी आयेंगे।
काशी पधारने की सूचना से काशीवासियों,संतों व भक्तों में हर्ष,उल्लास की लहर दौड़ गई है।
उक्त जानकारी देते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के काशी आगमन पर संतों व भक्तों द्वारा उनका विभिन्न तरीके से स्वागत व चरण पादुका पूजन कर उनका वंदन व स्वागत किया जाएगा।साथ ही शंकराचार्य जी महाराज काशी प्रवास के दौरान अनेकों धर्मानुष्ठान व मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न किया जाएगा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।
