वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कोर प्रधान कार्यालय चेतगंज में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। चीफ वार्डेन केशव जालान ने समारोह में वार्डेन और स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। संचालन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने किया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,वीवी सुंदर शास्त्री, निधि देव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,मंगला प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा व अभिषेक जायसवाल,अयन बोस,सुरैया बानों, राजेश कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद,मनीष सोनी,अरूण जायसवाल समेत विभिन्न प्रखंडों से वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *