वाराणसी। रोटरी वाराणसी वरुणा की ओर से प्राइमरी स्कूल शिवपुरवा (महमूरगंज) में गणतंत्र दिवस बच्चों और साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों ने मनोहारी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी बच्चों में स्कूल बैग, मिठाई, बिस्किट, नमकीन, टॉफी का वितरण किया गया।‌इस अवसर पर रोटिरियन डॉ राजकिशोरी उपाध्याय, रोटरीयन अली ज़फर सर, रोटरीयन डॉ पीयूष पाण्डेय, सत्यम और स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अलका श्रीवास्तव ,अनुपमा जायसवाल, संदीप मिश्रा,नीतू देवी आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *