वाराणसी। हाजी उमर के मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली पोस्ट वार्डेन (आरक्षित) अब्दुल बारी और अमीरूल्लाह एंड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। अब्दुल बातिन नोमानी ने झंडा से फराया। जुम्मा की नमाज के बाद आरंभ हुआ। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा,एडीसी इरफानुल होदा,डिवीजनल वार्डेन कन्हैया लाल यादव,वीवी सुन्दर शास्त्री, एडीसी एसपी सिंह, डॉ वकील, डॉ आरिफ,छोटेलाल जायसवाल,बुनकर तंजीम पांचो के सरदार अली अहमद और स्थानीय लोग काफी संख्या में शामिल थे। समारोह में इंटर कॉलेज इंटर के छात्र -छात्राओ को मुख्य अतिथि एडीएम (सिटी) और एसीपी ने सम्मानित किया। आशा बहनो को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत अमीरूल्ला ने किया। नागरिक सुरक्षा के वार्डेन और सदस्यों ने मुख्य अतिथि एडीएम (सिटी) का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *