गुब्बारे छोड़ बताया वोट जैसा कुछ नहीं तथा वोट जरुर डालेंगे हम

 

वाराणसी। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कभी पतंगबाजी, कभी क्रिकेट मैच और अभी 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस पर स्वीप के मैसेज के साथ गैस के गुब्बारे छोड़ कर यह बताया गया कि वोट जैसा कुछ नहीं तथा वोट जरुर डालेंगे हम कितना जरूरी है।

आज बनारस क्लब में जिला प्रशासन एलेवन और एचडीएफसी बैंक के बीच खेले गये क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने एचडीएफसी बैंक को हराया।इस मैच में जिला प्रशासन टीम के कप्तान जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस राजलिंगम तथा एचडीएफसी के कप्तान मनीष टंडन रहे। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने दोओवर में दो मेडेन विकेट लिए और 22 रन भी बनाये , बेस्ट बैट्स्मैन राकेश कुमार रहे जिन्होंने अच्छी बैटिंग करते हुए पहली पारी में 45 रन तथा दूसरी पारी में भी 30 रन बनाये। मैच आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों ने वोट डालने और लोगों को वोट डालवाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) का यही अर्थ है।

स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) का संदेश हर मतदाता तक पहुंचाना ही मुख्य मैच का मुख्य उद्देश्य रहा।

मैच में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के अलावा एचडीएफसी एवं बनारस क्लब के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सचिव बनारस क्लब डाक्टर एन.पी.सिंह द्वारा मैच का आयोजन एवं सफल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *