वाराणसी। जनपद में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड सहित समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालय 27 जनवरी को बंद रहेंगे। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक अनुदेशक शिक्षामित्र उपस्थित रहेंगे एवं प्रशासनिक कार्य करते रहेंगे। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *