वाराणसी। सामाजिक संस्था ईजी हेल्प ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं के साथ झंडोत्तोलन किया गया। गणतंत्र दिवस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया।

इस अवसर पर ईज़ी हेल्प संस्था के साथ जुड़ कर कार्य कर रही समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को सदस्यता परिचय पत्र देकर कर उत्साह वर्द्धन भी किया गया।

ईजी हेल्प कार्यालय में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने गणतंत्र दिवस एवम् अपनी आजीविका से सम्बन्धित क्रियाकलापों के बारे मे उत्साह पूर्वक विचार सारगर्भित तरीके से रखा।

ईजी हेल्प ने महिलाओं को उनके अच्छे कार्य शैली को देखते हुए विश्व महिला दिवस के अवसर पर उनको सिलाई मशीन भी देने का संकल्प लिया।

समारोह में ईजी हेल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सिंह, ट्रस्टी सुश्री कोमल सिंह, उपाध्यक्ष डा. सुजीत कुमार चौबे सहित सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *