रिपोर्ट- उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़

 

आजमगढ़।श्री धर्म संघ गिरीश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंदोपुर ठेकमा आजमगढ़ में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।

राष्ट्रगान व देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। विद्यालय प्रबंध ब्रजेश नंदन पांडेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बच्चों ने गणेश वंदना की।

प्रबंधक ने उपस्थित जनसमुदाय को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए राष्ट्र धर्म को वरीयता देने की बात कही।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से सलाम हैं उन शहीदों को, ढ़ोल बाजे, आयो रे आयो शुभ दिन आयो, नैनो वाले ने, भारत की बेटी आदि। सुनाकर उपस्थित जनसमुदाय को देशभक्ति में गोते लगाने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पाठक ने हम सुधरेंगे जग सुधरेगा के नारे के साथ सबको देश हित में कार्य कर अपने अधिकारों के साथ ही अपने दायित्व का भी निर्वहन करने की बात कही ।बच्चों को अच्छे कार्यक्रम की बधाई तथा आये हुवे अभिभावकों तथा सम्भ्रान्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अन्त में छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन देव प्रभाकर पाठक ने किया। कार्यक्रम में विष्णु दत्त पाठक, प्रियंका उपाध्याय, राजमणि मिश्रा ,ऋषिकेश मिश्रा ,राहुल देव पाठक ,अन्य अध्यापक गण आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *