वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गणतंत्र दिवस समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम के सान्निध्य में तथा आश्रमवासियों, संस्था के पदाधिकारियों और अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्रों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के कुमार अंश एवं कुमारी आकृति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के उपरांत सर्वेश्वरी समूह की प्रबंध समिति के सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीयता की भावना रखने की प्रेरणा दी। अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय की छात्रा कुमारी शुभदा पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया। आपने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई नरसिंहगढ़ स्टेट के महाराज कुंवर चैन सिंह जी ( श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम के पूर्वज) द्वारा सन् 1824 ई० में ईस्ट इंडिया कम्पनी के रेजिडेंट का वध करके किया गया। इसके बाद से आजादी तक देश के अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज देश में अनेक कानून अंग्रेजी शासन के ही हैं। अतः इसमें सुधार की जरुरत है। इसके बाद उक्त विद्यालय के छात्र वीर सैनी ने बहुत ही सुन्दर भक्तिगीत और प्रेरक कविता का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *