
प्रयागराज।संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जोरबट कोराव प्रयागराज मे प्रभात फेरी निकाली गई, प्रार्थना कराई गई। ग्राम प्रधान जोरवट योगेश कुमार द्विवेदी भरद्वारी ने ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान और स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गणतंत्र दिवस और देश के महान क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पुष्प अर्पण योगेश द्विवेदी, हरेकृष्ण तिवारी ने किया । बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो लोगों के मन को मोह लिया ।
समारोह में बच्चों के माता-पिता शामिल रहे जिन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और और शिक्षकों का धन्यवाद किया।
सरकारी स्कूल के बच्चे किसी कान्वेंट स्कूल के बच्चे से तनिक भी पीछे नहीं हैं। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक पवन कुमार मिश्रा ने किया ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवम विद्यालय के विद्यार्थियों व ग्रामवासियो की सहभागिता रही।
जिसमे प्रमुख रूप से सहायक अध्यापक गगन कुमार सिंह, सहायक अध्यापक मोहम्मद आरिफ, सहायक अध्यापक संदीप कुमार कुशवाहा, सहायक अध्यापक संदीप कुमार पांडे ,सहायक अध्यापक रमेश प्रसाद ,सहायक अध्यापक सुनील कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक संजय कुमार, सहायक अध्यापक संदीप कुमार, सहायक अध्यापक सुशील कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक अरुण कुमार मिश्रा, शिक्षामित्र श्रीमती बंदना देवी, प्रकाश चंद यादव, आंगनवाड़ी श्रीमती माधुरी देवी, शिवशंकर प्रजापति, मोदी यादव ,,साहब यादव ,मुकेश यादव ,संदीप मिश्रा, विजयकांत तिवारी,अरुण द्विवेदी, सत्यम द्विवेदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
