भगवान श्री राम की प्रतिमा को आकार डा.सुनील और प्रतिमा का निर्माण अरूण योगीराज विश्वकर्मा ने किया है।

 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ललित कला विभागाध्यक्ष डा.सुनील विश्वकर्मा को शनिवार को श्री विश्वकर्मा सभा उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वकर्मा समाज रत्न से सम्मानित किया गया। डा.सनील विश्वकर्मा ने अयोध्या मे भगवान श्री राम की मूर्ति को आकार दिया गया है। मूर्तिकार कर्नाटक के अरूण योगीराज विश्वकर्मा ने भगवान श्री राम की प्रतिमा बनाया है। श्री विश्वकर्मा सभा ने दोनों विभूतियों को विश्वकर्मा रत्न उत्तर प्रदेश से सम्मानित करेगा। शनिवार को विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डा.सुनील को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। मूर्तिकार अरूण योगीराज विश्वकर्मा को भी शीघ्र विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

काशी के कलाकार डा. सुनील विश्वकर्मा ने प्रतिमा को आकार दिया है और उस आकार पर अरूण योगीराज ने रेखाचित्र के आधार पर भगवान श्री राम की प्रतिमा तैयार किया गया है। श्री विश्वकर्मा सभा उ.प्र द्वारा सम्मानित होने पर डा. सुनील इस गौरवभाव से आह्लादित हैं। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,सुनील कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा,संजय शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *