
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें
अरुण कुमार सिंह -अध्यक्ष, अखिलेंद्र प्रताप सिंह -मंत्री, राजीव कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह-कोषाध्यक्ष और
कमलेश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री सर्वसम्मति से चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सभा शंकर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी वरुण कुमार सिंह के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
