वाराणसी । सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था सत्य सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट एण्ड एन जी ओ के तत्वावधान में रविवार को मानसरोवर घाट पर वाराणसी नगर निगम के 108 सफाई कर्मचारियो को साड़ी, धोती वितरण एवं पाद पूजा का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ ने बताया कि सत्य सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट एण्ड एन जी ओ के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व मे दक्षिण भारत से पधारे विशिष्ट अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर एवं म्यूज़िक कम्पोजर वी आर स्वामिनाथन राजेश,समाजसेविका पी यू शान्ति,श्री केदारेश्वर मन्दिर के अर्चक नारायण शास्त्री, समाज सेवी सचिन मेहरोत्रा ने नगर निगम के 54 पुरुष कर्मचारी एवं 54 महिला कर्मचारियों के पांव पखारकर सभी का सम्मान किया।

सभी सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित भव्य भण्डारा में सफाईकर्मियों के साथ साधु सन्यासियो ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

स्वामी मुक्तानंद सरस्वती जी महाराज ,वी आर स्वामीनाथन राजेश ,नारायण शास्त्री व पी यू शान्ति ने साधु सन्यासीयो सहित सभी सफाईकर्मियों को धोती एवं साड़ी़ का वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनवंतरी देवी, स्वामी सुरेशजी, नवीन जी,विशाल जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *