वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में जुटे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के खास तौर पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक बस्तियों में भ्रमण कर लोगों को पार्टी की नीतियों से सम्बन्धित पर्चियां बांटी। रविवार को क्षेत्र के जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा मंदिर धाम के पास प्रातः दस बजे से सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा। दोपहर में शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कुमार बबलू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाली जो जाल्हूपुर, अम्बा, छितौना, पचरांव आदि गांवों में घर घर घूम कर लोगो से सम्पर्क किया तथा पार्टी के मुखिया के सन्देश की पर्ची वितरित कर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर राहगीरों को भी पर्चियां सौंपी। बाद में हुई सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव एवं क्षेत्र से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राधाकृष्ण संजय यादव ने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। जबकि सरकार धार्मिक मुद्दों से जनता को बरगला कर अगड़े पिछड़े के बीच की खाई बढ़ा रही है।पीडीए की एकजुटता ही सत्ता की सीढ़ी है। इस अवसर पर अजीत सोनकर, मंगला यादव, धर्मेन्द्र सिन्टू, मूसे सरदार, अशोक यादव,संतोष यादव बबलू एडवोकेट, जयगोविंद, रविन्द्र, डा राम अवतार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *