उपविजेता रही अक्ष सहरावत

 और अमित यादव की जोड़ी

 

स्व.ठाकुर धर्मराज सिंह डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता  

 

वाराणसी। ठाकुर धर्मराज सिंह स्मृति जिला स्तरीय 19 वर्षीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अवनीश शर्मा एवं आजाद सिंह यादव की जोड़ी ने 21 – 14 और 22 – 20 की अंतर से अक्ष सहरावत एवं अमित सिंह यादव की जोड़ी को पराजित कर फाइनल का खिताबी मुकाबला जीत लिया। बड़ा लालपुर स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की उपविजेता टीम अक्ष सहरावत और अमित सिंह यादव की जोड़ी रही। तीसरे स्थान के लिए खेला गया मैच काफी दिलचस्प रहा। तीन सेटो के मुकाबले में जतिन सहरावत एवं विक्रम सिंह की जोड़ी ने 21-11 एवं 22 – 20 से जहां मुकाबला जीता। वही एक सेट देवानंद एवं निशांत की जोड़ी ने जीता। विजेता टीम को राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय बहादुर सिंह ने सम्मानित किया। उपविजेता टीम को उमा पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह और तृतीय स्थान पर रही टीम को आप्स क्लब के सचिव अरुण कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि अजय बहादुर सिंह को प्रतिमा सिंह ने अतिथि सम्मान ट्राफी, अंगवस्त्र से सम्मान किया। संचालन डॉ मेजर अरविंद कुमार सिंह और निर्णायक साकेत सिंह थे। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नागेंद्र सिंह , प्रतिमा सिंह,शरद सिंह,अरुण कुमार सिंह, संदीप सहरावत, सत्येंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा,राजेश राय

वॉलिंटियर जतिन, विक्रम, आयुष, शोभित सिंह ,यशवीर, पिंकू सिंह, निलेश सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *