
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी परिसर में आज 31 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से “अप्रेन्टिसशिप मेला” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित राजकीय/निजी अधिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। जिले में लगभग 100 अप्रेन्टिस की बैकेसी है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, आईटीआई ने बताया कि किसी भी व्यवसाय से आई०टी०आई० उत्तीर्ण इच्छुक युवक एवं युवतियॉ सरकारी एवं गैर सरकारी या निजी कार्यालयों में अप्रेन्टिस हेतु प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल www.apprenticeshipindia.org पर स्वयं अपना पंजीकरण कर अपनी प्रोफाईल की प्रति Login ID और Password सहित प्रतिभाग कर सकते है एवं
जिन अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण नहीं करा पाया है वह मेले के दिन संस्थान में उपस्थित हो कर अपना पंजीकरण कराकर भाग ले सकता है।
